Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, अवैध गतिविधियों को रोकने के सख्त निर्देश – Uttarakhand

Preparations for civic elections in full swing in Uttarakhand, strict instructions to prevent illegal activitiesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Nikay Chunav 2025: उत्तराखंड में 23 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश दिए.निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव के लिए सभी जिलों में बैलेट पेपर पहुंचा दिए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैलेट पेपर की पैकेटिंग और बंडलिंग सहित अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर ली जाएं, ताकि पोलिंग बूथ तक उन्हें समय से पहुंचाया जा सके. साथ ही, पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स और अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी अधिकारियों को मतदान संपन्न होने तक आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.प्रशिक्षण कार्यक्रम को समय से पूरा करने के निर्देशनिर्वाचन आयुक्त ने मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. पोलिंग पार्टियों के लिए रूट चार्ट, उनकी रवानगी, सुरक्षा दलों की तैनाती और यातायात के लिए वाहनों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां जल्दी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.उन्होंने कहा कि मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को बैलेट बॉक्स जमा कराने में अक्सर देर हो जाती है, जिससे उन्हें घर लौटने में परेशानी होती है. इस समस्या को देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि पोलिंग पार्टियों के लिए यातायात सुविधा सुनिश्चित की जाए. इसके लिए उन्हें भुगतान आधारित यातायात व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी. निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार इन क्षेत्रों का भ्रमण करें और व्यवस्था चाक-चौबंद रखें. लॉ एंड ऑर्डर और लॉजिस्टिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.‘चिन्हित पेट्रोल पंप में पर्याप्त मात्रा में रिजर्व हो फ्यूल’आयुक्त ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए. शराब और अन्य मादक पदार्थों की जब्ती पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस दिशा में कार्रवाई जारी रखी जाए. मतदान ड्यूटी में लगे वाहनों के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त ने निर्देश दिए कि चिह्नित पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में फ्यूल रिजर्व रखा जाए.राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों और बूथों का लगातार निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करें कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों. इस समीक्षा बैठक में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव कमलेश मेहता और उपसचिव वीरेंद्र रावत सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे. सभी अधिकारियों ने चुनावी तैयारियों पर चर्चा की और यह सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

10 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

13 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

52 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा और मेहनत से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…

1 hour ago

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

2 hours ago