देहरादून,/हरिद्वार, आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सीसीआर सभागार में मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट रूप से तय किया गया कि कांवड़ क्षेत्र में कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्य हर हाल में 30 जून तक पूरे कर लिए जाएं। जिन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना संभव नहीं है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यात्रा पर किसी प्रकार का असर न पड़े और कांवड़ियों की सुरक्षा बनी रहे।
मेलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ मेला शुरू होने से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने घाटों और पुलों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी सड़क निर्माण कार्य अगले दो माह में पूर्ण किए जाएं। विद्युत विभाग को बहादराबाद में यातायात में बाधा बन रहे पोल को तत्काल हटाने और ज्वालापुर क्षेत्र में भी प्राथमिकता के आधार पर ऐसे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। मनसा देवी पैदल मार्ग के सुधार कार्य को भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया।
शहर में चल रहे सीवरेज कार्यों को 30 जून तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विभागीय संपत्तियों पर अतिक्रमण रोकने और नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए। सड़कों से मलबा हटाने और गड्ढों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध, एडीएम पी.आर. चौहान, एडीएम वैभव गुप्ता, एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…