हरिद्वार; उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में CCR-2 भवन के निर्माण लिए 50.27 करोड़ रुपये मंजूर किए। साथ ही 20.11 करोड़ की पहली किस्त जारी हुई। वहीं सुखी नदी पर नए पुल समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई है। जिससे मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन बेहतर होगा।
हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ मेला 2027 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर-2 (CCR-2) भवन बनाने के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने सुखी नदी और मायापुर एस्केप चैनल पर दो नए पुलों को बनाने की भी मंजूरी दी है। सीएम धामी ने बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए सुरक्षा, सुविधा और बेहतर प्रबंधन पर खास जोर दिया है, जिससे कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
कंट्रोल सेंटर बनाने के लिए पहली किस्त जारीउत्तराखंड सरकार ने कंट्रोल सेंटर के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20.11 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। सरकार आगामी कुंभ मेले के लिए आधुनिक निगरानी प्रणाली और कंट्रोल मैकेनिज्म तैयार कर रही है। जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार दौरे के दौरान कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की थी। साथ ही अधिकारियों को सभी स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to increase the honorarium of…
नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…
नैनीताल के बजून में कारों की टक्कर के बाद हंगामा, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के…