प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तरकाशी दौरे की तैयारियां जोरों पर 27फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री
उत्तरकाशी/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के शीतकालीन भ्रमण पर आ सकते हैं। उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संदर्भ में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं और सौंपी गई जिम्मेदारियों को त्रुटिरहित ढंग से संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का अमूल्य अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं और क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री की हर्षिल-मुखवा यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों और तय प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी हर्षिल-मुखवा जाकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।
प्रधानमंत्री के मुखवा मंदिर में दर्शन-पूजन और हर्षिल में जनसभा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग और परिवहन व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
पर्यटन सचिव को हर्षिल में उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन स्थलों की प्रदर्शनी आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर राज्य के स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उत्तरकाशी जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिले में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि:
हर्षिल में उद्यान विभाग परिसर का समतलीकरण किया जा चुका है।
मुखवा मंदिर और गांव का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है।
सड़कें दुरुस्त करने का कार्य जारी है। बगोरी हेलीपैड तक सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
गंगोत्री राजमार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
बिजली और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
तीन नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं।
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…