विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक सम्पन्न – my uttarakhand news

 
देहरादून, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संभावित घोषणा से पूर्व जनपद में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राजनीतिक दलों को अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की सूची के साथ-साथ नए मतदाताओं से संबंधित प्रारूप-9, 10, 11, 11क एवं 11ख उपलब्ध कराए गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के मतदाताओं का वर्तमान नामावली से बीएलओ ऐप के माध्यम से 24 अप्रैल 2026 तक 81 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष कार्य निरंतर प्रगति पर है।
जनपद के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1882 मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां पुनरीक्षण कार्य संपादित किया जाएगा। इनमें चकराता में 237, विकासनगर 142, सहसपुर 212, धर्मपुर 236, रायपुर 214, राजपुर 141, देहरादून कैंट 152, मसूरी 178, डोईवाला 191 तथा ऋषिकेश में 179 मतदेय स्थल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 164 नए मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर इसकी सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने का आह्वान किया, ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा “बुक ए कॉल विद बीएलओ” सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर से सीधे संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1950 के माध्यम से भी निर्वाचन संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश पुरोहित, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सोनिया बहुगुणा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि अरविंद जैन, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह, सीपीआईएम के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शोभन अंसारी, पिरंजन कुशवाह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Expert Team departs for scientific survey of Saraswati Tal and Kedartal

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: An expert team has been sent to conduct…

10 seconds ago

Delegation of Gurdwara Committees meets Gov at Lok Bhavan

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: A delegation representing various Gurdwara committees based in…

11 minutes ago

धामी का विजन: आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनेगा ऋषिकुल –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार स्थित  मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध…

13 minutes ago

इंडियन बैंक ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में पर्सनल बैंकिंग और कैश मैनेजमेंट को नया आयाम देने वाले डिजिटल समाधान लॉन्च किए –

  देहरादून–  इंडियन बैंक ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 में डिजिटल बैंकिंग समाधानों की एक…

20 minutes ago

Dr Swami Bhupendra Giri pays courtesy call on Governor

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: Governor Lt General…

23 minutes ago

Businessman’s body found in stream at ‘Pani Wala Bend’

By SUNIL SONKER Mussoorie, 8 Sep: Sensation gripped the area near ‘Pani Wala Bend’ on…

35 minutes ago