ठावड़ा महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, भव्य आयोजन को लेकर हुई अहम बैठक –

 
देहरादून। 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ठावड़ा महोत्सव की तैयारियों को लेकर  एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कुंदन सिंह चौहान ने किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बलदेव चंद्र भट्ट ने की।
बैठक में उपस्थित श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार तथा आयोजन को अधिक आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही महोत्सव के सफल संचालन के लिए सभी से सामूहिक सहयोग की अपील की गई।
बैठक में आचार्य विमल पांडे, चंदन सिंह, गंगा बिष्ट, ज्योति रजवार, वैशाली रावत, ललित कुमार आर्य, मीरा आर्य, बबली चौहान, शिवप्रसाद सिंह मनराल, महत्व सिंह चौहान, मीना बिष्ट, शेखर सिंह नेगी, विशाल गोसाईं, प्रेम पंचोली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, रिया नैथानी, प्रह्लाद सिंह बिष्ट, हंसा धामी, सोनी, विपिन, नरेंद्र रोथान, हेमचंद्र जोशी, बसंत वल्लभ जोशी, विक्रम सिंह नेगी, नरेश सिंह, निकेश वर्मा, सुंदर भाई, हरीश धामी, ज्योति राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने एकमत से संकल्प लिया कि आपसी सहयोग, समन्वय एवं जनभागीदारी के बल पर इस वर्ष का ठावड़ा महोत्सव ऐतिहासिक, भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की तैयारियों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी व्यक्त किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

33 seconds ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

11 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

13 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

19 minutes ago