उत्तराखंड रजत जयंती समारोह की तैयारी तेज,हुई वर्चुअल बैठक – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर सरकार और भाजपा ने रजत जयंती (Silver Jubilee) समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की वर्चुअल बैठक में कहा कि यह हर उत्तराखंडी के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का सपना साकार किया था और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 1 से 11 नवंबर तक पूरे राज्य में रजत जयंती के विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार करने का भी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर वर्ग के लोगों को इन आयोजनों से जोड़ें, ताकि यह उत्सव पूरे राज्य का बन सके।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि जब उत्तराखंड तेज़ी से प्रगति कर रहा है, तब यह गर्व की बात है कि राज्य की बागडोर भाजपा के हाथ में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “उत्तराखंड दशक” का सपना अब साकार होता दिख रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों राज्यवासियों का उत्साह बढ़ाने आ रहे हैं। जो लोग कार्यक्रमों में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे ऑनलाइन या लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़ सकेंगे।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि रजत जयंती उत्सव राज्य की उपलब्धियों को याद करने और भविष्य की दिशा तय करने का अवसर होगा।

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks