राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का है कल और परसों देहरादून दौरा , जानिये क्या है जनता के लिये यातायात प्लान – myuttarakhandnews.com







राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का है कल और परसों देहरादून दौरा , जानिये क्या है जनता के लिये यातायात प्लान – myuttarakhandnews.com







Skip to content








Oplus_131072
23-24 अप्रैल 2024 को देहरादून जनपद में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का दौरा है जिस कारण जानता को समस्या ना हो और असुविधा से बचा जा सकें ,देहरादून पुलिस ने कुछ निर्देशदिए है ।👉ऋषिकेश / रायवाला / रानीपोखरी / नेहरु कॉलोनी / कैन्ट / रायपुर / डालनवाला / प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश उक्त तिथियों में पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।👉वीवीआईपी के जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करने से पहले ऋषिकेश से भानियावाला की ओर आने वाले ट्रैफिक को नटराज / श्यामपुर चौकी से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जाएगा।👉वीवीआईपी के जौलीग्रांट से एम्स ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करने से पहले भानियावाला से ऋषिकेश जाने वाले ट्रैफिक को भानियावाला से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जाएगा।👉वीवीआईपी फ्लीट के ऋषिकेश से देहरादून की ओर सांय के समय प्रस्थान करनें पर श्यामपुर चौकी पर यातायात को रोका / डायवर्ट किया जायेगा।👉वीवीआईपी फ्लीट के ऋषिकेश से देहरादून की ओर आते समय नटराज चौक पार करनें पर भानियावाला से ऋषिकेश जाने वाले यातायात को नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं मनइच्छा देवी से ऋषिकेश जाने वाले यातायात को मनइच्छा मार्ग होते हुए भेजा जायेगा।👉वीवीआईपी फ्लीट लच्छीवाला टोलप्लाजा पार करनें पर निम्न डायवर्जन / बैरियर प्वाईटो पर यातायात को रोका / डायवर्ट किया जायेगा।—–डायवर्जन प्वाईंट——• कारगी चौक डायवर्जन प्वाइंट• पुरानी बाई पास चौकी डायवर्जन प्वाइंट• मोथरोवाला चौक डायवर्जन प्वाइंट• 06 नं0 पुलिया• लालतप्पड भारी वाहन रोकने हेतु• श्यामपुर चौकी• नटराज चौकदेहरादून पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि ” उक्त कार्यक्रम के दौरान दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, अपने गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए यातायात व्यवस्था बनाये रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।”

Post Views: 8

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

31 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

52 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago