राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं, कल IMA की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राष्ट्रपति Droupadi Murmu अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल Gurmit Singh और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार 13 जून को होने वाली Indian Military Academy की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और परेड की सलामी लेंगी।
 
राष्ट्रपति के काफिले के देहरादून की सड़कों से गुजरने के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती मार्ग के दोनों ओर की गई थी। देहरादून पुलिस, एसपीजी, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई, जबकि पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई।
 
राष्ट्रपति का काफिला दोपहर बाद राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा। राष्ट्रपति निकेतन में उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए थे। राष्ट्रपति शनिवार सुबह राष्ट्रपति निकेतन से भारतीय सैन्य अकादमी के लिए रवाना होंगी।
 
आईएमए में होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परेड में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ मित्र देशों के कैडेट भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
राष्ट्रपति के भ्रमण और देहरादून में प्रवास को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
 
देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की उच्च स्तरीय ब्रीफिंग की गई है। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशालाओं, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई भी की गई है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

4 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

45 minutes ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

51 minutes ago

The Montessori School hosts Inter-House Patriotic Singing and Dance Competition and Investiture Ceremony

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…

55 minutes ago

नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…

1 hour ago

Chief Secretary directs effective road safety enforcement

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug:  A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…

1 hour ago