Categories: hindiUttarakhand

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्‍तराखंड के 3 दिवसीय दौरे पर, 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस में हिस्‍सा लेंगी – Uttarakhand

President Draupadi Murmu on a 3-day visit to Uttarakhand, will participate in International Yoga Day on June 21इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह देहरादून में राष्ट्रपति निवास, राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लेंगीराष्‍ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन में एक रंगशाला (एम्फीथिएटर) का उद्घाटन करेंगी और स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल और बैरकों की आधारशिला रखेंगी। मुर्मू 20 जून को राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने के अवसर पर उपस्थित रहेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी।राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करके कहा है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति तपोवन के उद्घाटन के अवसर पर भी उपस्थित रहेंगी और राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून से आम जनता के लिए खुल जाएंगे।राष्ट्रपति देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी और मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी तथा शुक्रवार को छात्रों से बातचीत करेंगी। उसी शाम वह राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान, देहरादून में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

5 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

6 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

7 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

14 hours ago