राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 से 4 नवंबर तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत विभिन्न स्थानों के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को वायु सेना के विशेष विमान से सुबह करीब सवा दस बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगी. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति सेना के हेलिकॉप्टर से हरिद्वार जाएंगी.
पुलिस, LIU, इंटेलिजेंस, डॉग स्क्वाड, बम स्क्वाड हाई अलर्ट पर है. 3-4 नवंबर को नैनीताल जिला “नो फ्लाई जोन” घोषित किया गया है. ड्रोन उडाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. चप्पे चप्पे पर चेकिंग, सघन चेकिंग अभियान जारी है. हर तरफ चौकसी, सुरक्षा अभियान चल रहा है. सुरक्षा को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है. देहरादून राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने साइलेंट जोन घोषित किया है. विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर तक साइलेंट जोन रहेगा. नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
राष्ट्रपति 2 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी. 2 नवंबर को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति 2 नवंबर को राष्ट्रपति निकेतन देहरादून में रात्रि विश्राम करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 नवंबर को सुबह 11 बजे उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा. 3 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे राष्ट्रपति नैनीताल राज भवन के 125 वर्ष पूरा होने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. 4 नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कैंची धाम स्थित नींब करोली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी. राष्ट्रपति 4 नवंबर को 3 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी.
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…