देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय कुमाऊं दौरे के दौरान 4 नवंबर को प्रसिद्धम पहुंच कैंची धाकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।
कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
राष्ट्रपति मुर्मु 3 और 4 नवंबर को नैनीताल जिले में रहेंगी।वह 3 नवंबर को दोपहर 3:05 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से रवाना होकर 4:10 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगी।जिसके बाद वहां से सड़क मार्ग से राजभवन, नैनीताल जाएंगी।शाम को वह राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।
4 नवंबर का कार्यक्रम
अगले दिन, राष्ट्रपति सुबह राजभवन के मुख्य द्वार का शिलान्यास करेंगी।इसके बाद सुबह 10:05 से 10:35 बजे तक वह कैंची धाम आश्रम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी।
इसके बाद 11:15 बजे राष्ट्रपति कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल पहुंचेंगी, जहां वह दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि होंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।
दोपहर 12:25 बजे राष्ट्रपति राजभवन लौटेंगी और 2:30 बजे हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां से 4:00 बजे बरेली हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी।
प्रशासन की तैयारियां पूरी
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विस्तृत तैयारियां कर ली गई हैं।डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं ताकि राष्ट्रपति के प्रवास में किसी भी तरह की असुविधा न हो।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago