481 भारतीय व 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास
देहरादून। देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) की समीक्षा की। इस अवसर पर भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम के कैडेट सैन्य अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए।
राष्ट्रपति ने नवप्रशिक्षित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा करने का आह्वान किया।
इस वर्ष की पासिंग आउट परेड की विशेष उपलब्धि 9 महिला कैडेटों का सफलतापूर्वक पास आउट होना रहा। आईएमए के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी उपलब्धि मानी जा रही है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित करती है।
परेड में 481 भारतीय कैडेटों के साथ 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट भी सैन्य अधिकारी बने। राष्ट्रपति ने इसे भारत की वैश्विक मित्रता, आपसी विश्वास और अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग का सशक्त प्रतीक बताया।
राष्ट्रपति ने बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य और तकनीकी चुनौतियों के बीच सेना को नवाचार, आधुनिकता और अनुकूलनशीलता के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवा अधिकारियों से अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व करने तथा उच्च नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आईएमए के समादेशक लेफ्टिनेंट जनरल नागेन्द्र सिंह सहित सैन्य एवं नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने समारोह में सहभागिता की।
राष्ट्रपति ने सभी नव नियुक्त सैन्य अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और अखंडता की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…