राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1 और 2 नवंबर 2026 को देहरादून तथा श्री केदारनाथ धाम का दौरा करना था। राष्ट्रपति भवन की ओर से 29 अक्टूबर को जारी पत्र के माध्यम से इस कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी दी गई है।राष्ट्रपति के निजी सचिव मृतुंजय शर्मा (आईआरएस) ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्दन को पत्र भेजकर दौरा स्थगित किए जाने से अवगत कराया है। पत्र संख्या 10/Per Cell/2026 में उल्लेख किया गया है कि 16 अक्टूबर 2026 को डीओ पत्र के माध्यम से सूचित राष्ट्रपति का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित किया जा रहा है।प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति को देहरादून और श्री केदारनाथ मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था। हालांकि, दौरा स्थगित किए जाने के कारणों का पत्र में उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही, राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन की नई तिथियों को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।पत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल सचिव, मुख्यमंत्री सचिव और उत्तराखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर को भी आवश्यक जानकारी के लिए भेजी गई है। अब राष्ट्रपति के आगामी उत्तराखंड दौरे की नई तिथियों की घोषणा का इंतजार है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

1 hour ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

1 hour ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

1 hour ago

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम,…

2 hours ago