अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आंदोलन तेज हो गया है। 24 दिनों से प्रदर्शन जारी रहने के बाद शुक्रवार को क्षेत्र के लोग गांव-गांव से जुटकर देहरादून कूच पदयात्रा पर निकल पड़े। आरती घाट पर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने एकत्र होकर रैली निकाली, जिसमें ‘स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करो’, ‘डॉक्टर दो—अस्पताल बचाओ’, और ‘धामी सरकार होश में आओ’ जैसे नारों की गूंज रही। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार ने मांगों पर ठोस पहल नहीं की तो भूख हड़ताल और प्रदर्शन और भी उग्र होंगे। फिलहाल रात्रि पड़ाव गैरसैंण में किया गया है जबकि अगले पड़ाव की तैयारी जारी है, प्रदर्शनकारी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

अल्मोड़ा में ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ आंदोलन का 23वां दिन भी अनशन और धरनों के साथ जारी रहा, जहां आरती घाट पर नारायण मेहरा और मनोहर दत्त समेत कई लोग भूख हड़ताल में डटे रहे। क्षेत्र के अन्य लोगों ने समर्थन देते हुए आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया। बीते दो अक्टूबर से शुरू अनशन में अब तक 16 लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके हैं, जबकि 14 को पुलिस ने उठा लिया है। आंदोलन का असर दिखने लगा है—सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती प्रक्रिया शुरू हो गई है और ईसीजी मशीन का लाभ मरीजों तक पहुंचना शुरू हो गया है। साथ ही उप जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिये भी प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे इलाके की स्वास्थ्य सुविधाएं धीरे-धीरे सुधर रही हैं।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

4 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

25 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

45 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago