Categories: hindiUttarakhand

अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का कर सकते हैं उद्घाटन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में उनका दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उच्चस्तर से मोदी के दौरे के अनौपचारिक संकेत मिलते ही राज्य की सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री दून में जनसभा भी कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई भी दी। मुख्यमंत्री धामी को भेजे अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड : मोदीप्रधानमंत्री मोदी ने संदेश में राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। यहां की विविध भाषा -बोलियां, लोक परंपराएं व जीवनशैली प्रदेश को विशिष्ट पहचान दिलाती हैं। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में हमारी सरकार बनी है तब से उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कनेक्टिविटी से बढ़ेगा सीमांत क्षेत्रों में पर्यटनमोदी ने सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने और शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि इससे न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि पलायन रोकने और आर्थिकी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें:धार्मिक स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घुसपैठिए जहां से आए वहीं भेजेंगे: धामीप्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, स्टार्टअप्स को बढ़ावा, डिजिटल और हरित विकास जैसे प्रयासों को भी सराहनीय बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड की भूमिका मजबूत होगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

4 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

6 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

7 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

7 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

7 hours ago