प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए मोदी मैदान में भव्य मंच को तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है
 
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर एसपीजी की निगरानी में मोदी मैदान में लोक निर्माण विभाग भव्य मंच व जनता के लिए दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल कर आरबीएम डालकर रास्ते पक्के किए गए। सड़क की सफाई करने के साथ ही डिवाइडरों पर रंग रोगन किया गया।
 
पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। डॉग स्क्वायड ने जनसभा स्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया। जेपीएस चौराहे से गंगापुर चौराहा तक जीरा जोन कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह बेरिकेडिंग कर पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं। भाजपा ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। हर विधानसभा क्षेत्र से 50 बसें लाने का लक्ष्य रखा गया है
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सक्रिय है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने जनसभा के दौरान डॉक्टरों की डयूटी लगाई है। एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। जिला चिकित्सालय को मेडिकल कंटीजेंसी हॉस्पिटल बनाया गया है। जहां सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, कॉर्डियोलॉजिस्ट, न्यूरो सर्जन समेत डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को अमला डयूटी पर रहेगा। जनसभा स्थल पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गई है। यहां दो डॉक्टर, एक-एक फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा हैलीपेड, मोदी मैदान व एक फील्ड में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और पीएम मोदी के आगमन के दौरान तय रूटों पर तीन बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की ड्यूटी लगाई गई है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago