Categories: hindiUttarakhand

2 अप्रैल को उत्‍तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भरेंगे चुनावी हुंकार; तैयारियों में जुटी भाजपा – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है।दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रमप्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व तैयारियों में जुट गया है। इस बारे में पार्टीजनों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।टिहरी से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन हो निरस्त: कांग्रेसप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर टिहरी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह पर झूठा शपथ पत्र देने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह ने अपने नामांकन के साथ जो शपथ पत्र दिया है, वह प्रथम दृष्ट्या असत्य प्रतीत होता है।उन्होंने शपथ पत्र में 1700 ग्राम सोने एवं 140.336 किलो चांदी का जो मूल्य वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्शाया था, उसी को वर्ष 2024 में भी दर्शाया है। वर्ष 2019 से वर्ष 2024 तक सोने के आभूषणों के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग को गुमराह करने का प्रयास किया है। लिहाजा उनका नामांकन निरस्त किया जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago