9 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यह रहेगा कार्यक्रम | HNN 24×7

uttarakhand news :  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रदेश को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य स्थापना दिवस पर यह दौरा विशेष माना जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। रजत जयंती वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं शहर को उत्सवमय माहौल में सजाया जा रहा है।

रजत जयंती वर्ष उत्तराखंड के लिए गौरव का अवसर – मुख्य सचिव

प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। उम्मीद की जा रही है कि मोदी के आगमन से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी और उत्तराखंड की रजत जयंती यादगार बनेगी। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि रजत जयंती वर्ष उत्तराखंड के लिए गौरव का अवसर है, और प्रधानमंत्री की उपस्थिति इसे ऐतिहासिक बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर राज्य के विकास से जुड़े कई प्रकल्पों का शिलान्यास और लोकार्पण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान उत्तराखंड की संस्कृति, लोककला और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। “राज्य सरकार चाहती है कि यह समारोह उत्तराखंड की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा का प्रतीक बने।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

22 minutes ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

30 minutes ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

33 minutes ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

44 minutes ago

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

55 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

1 hour ago