*प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका: महाराज*

 
*प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका: महाराज*
*मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद*
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रृद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम शीतकालीन गद्दी स्थलों पर आकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल-मुखबा दौरे को लेकर सरकार लगातार तैयारियों में लगी है। प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन अवसर है। लिहाजा इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन सहित हर्षिल में जनसभा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पार्किंग, सड़क व परिवहन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को शीतकालीन पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के भी निर्देश दिए गये हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुखबा में मंदिर व गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ मंदिर के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। तीन नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं।
*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

13 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago