मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रृद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम शीतकालीन गद्दी स्थलों पर आकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीशीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल-मुखबा दौरे को लेकर सरकार लगातार तैयारियों में लगी है। प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन अवसर है। लिहाजा इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन सहित हर्षिल में जनसभा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पार्किंग, सड़क व परिवहन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को शीतकालीन पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के भी निर्देश दिए गये हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुखबा में मंदिर व गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ मंदिर के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। तीन नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं।
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…