उत्तराखण्ड निवास का किया औचक निरीक्षण
देहरादून। प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने रविवार को दिल्ली में निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने “उत्तराखण्ड निवास” निर्माण कार्यों का मुआइना करते हुये कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य मे हो रही देरी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। उनके द्वारा कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये।
सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने निर्माणाधीन उत्तराखण्ड निवास में विभिन्न कक्षो का जायजा लेते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।इस निरीक्षण के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता राकेश चंद तिवारी, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…
हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…
देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…
हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा मुख्यमंत्री…