देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

 
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये नकद बरामद
 
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दवाइयां और देह व्यापार से अर्जित 3,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि पटेलनगर क्षेत्र की संस्कृति लोक कॉलोनी, लेन नंबर-1 स्थित एक मकान में किराये पर कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम गठित की गई और बताए गए मकान पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस ने मौके से अनैतिक देह व्यापार संचालित करने की आरोपी महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजमीरा ने मकान किराये पर लिया था। आरोप है कि वह बाहरी जनपदों और राज्यों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग के अनुसार बुलाती थी। वह फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजती थी। ग्राहकों की पसंद के अनुसार महिलाओं को किराये के कमरे में बुलाकर कथित तौर पर देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपियों की पहचान 1.अजमीरा (42 वर्ष) 2 निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।
शेख अजीजल (30 वर्ष) निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।
3.रजनी (25 वर्ष) निवासी खेड़ा कैम्प, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर।
4.अन्नू (23 वर्ष) — पुत्री संजीव, निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप मै हुई अभियुक्तों के पास से आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां। देह व्यापार से अर्जित बताए गए 3,500 रुपये नकद। बरामद एपुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

8 minutes ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

2 hours ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

3 hours ago