होटल की आड़ में वेबसाइट के माध्यम से चल रहा था देह व्यापार , 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून (नेहरु कॉलोनी ) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून गुप्त सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार किया जा रहा है ।
सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने 22 अक्टूबर 2024 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस छापा मारा ।
जहाँ देह व्यापार के कार्य में संलिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार किया । होटल से विभिन्न राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 4 महिला पीड़िताओं को बरामद किया ।साथ ही अभियुक्तों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।मुख्य अभियुक्त ने बताया कि वह नोएडा में देह व्यापार के अपराध में दो बार पूर्व जेल जा चुका है ।विभिन्न राज्यों की महिलाओं को नौकरी व अच्छी तनख्वाह का लालच देकर यहां होटल में बुलाता है और देह व्यापार में धकेल देता है ।
उसके द्वारा यह कार्य आधुनिक तरीके से वेबसाइट बना कर , फोन/ मोबाइल से ग्राहकों से संपर्क किया जाता है ।
पीड़ित महिलाओं को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।
गिरफ्तार1.संजू शाही पुत्र दल बहादुर शाहीनिवासी गांव दैलेख नौलापुर थाना बुरी गांव जिला बदरिया नेपाल.(मुख्य आरोपी)2.आकाश गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता निवासी तबीला नर्सिंग होम बड़ी सब्जी मंडी धौलपुर राजस्थान (ब्रोकर)3. मोहम्मद अजकान उर्फ मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी गांव बसंतगंज पोस्ट बेवली बेवली रायबरेली उत्तर प्रदेशइस मामले में1. दीपक पुत्र राजवीर सिंह निवासी अशोक नगर नई दिल्ली । (होटल मालिक)2. शोएब निवासी मेहुवाला थाना पटेलनगर देहरादून। (ब्रोकर) की तलाश की जा रही है ।

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago