अंकिता भंडारी हत्याकांड: VIP की भूमिका की जांच की मांग को लेकर दिल्ली में धरना, माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। अपनी बेटी को न्याय दिलाने और मामले में कथित वीआईपी की भूमिका की जांच की मांग को लेकर इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
 
जानकारी के अनुसार, अंकिता के माता-पिता बीते रोज से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें एहतियातन हिरासत में लेकर नजदीकी थाने ले गई। पुलिस का कहना था कि इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।
 
अंकिता के माता-पिता का धरना मामले से जुड़े कथित वीआईपी की पूर्वोत्तर राज्य के राज्यपाल पद पर नियुक्ति को लेकर बताया जा रहा है। उनकी मांग है कि मामले में कथित वीआईपी की भूमिका की जांच पूरी होने से पहले इस तरह की नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं, धरने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता भी अंकिता के माता-पिता से मिलने पहुंचे।
 
क्या है अंकिता भंडारी हत्याकांड?
 
साल 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। अंकिता वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करती थीं। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य आरोपियों सौरभ भास्कर व अंकित पर उनकी हत्या का आरोप लगा था। मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तीनों आरोपी जेल में हैं।
 
हत्याकांड के बाद से ही मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस संबंध में अंकिता के माता-पिता और अन्य लोगों की ओर से जांच की मांग की जाती रही है।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उस समय कहा गया था कि जांच में कथित वीआईपी की भूमिका पर भी ध्यान दिया जाएगा। अब दिल्ली में अंकिता के माता-पिता के धरने और उनकी हिरासत के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।


Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

7 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

13 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago