देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार 13 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य समारोह के साथ भारतीय सेना को 491 प्रशिक्षित युवा अफसर मिलने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार परेड के दौरान स्वयं सेना प्रमुख रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में मौजूद रहेंगे, जो पास आउट हो रहे कैडेट्स के लिए एक यादगार और गौरवपूर्ण क्षण होगा।
कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर संघर्ष के बाद ये ऑफिसर्स कैडेट्स उस मुकाम तक पहुंचे हैं, जिसका सपना उन्होंने वर्षों पहले देखा था। देश के अलग अलग हिस्सों से आए इन युवाओं ने अकादमी में कठिन प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना का हिस्सा बनने की पात्रता हासिल की है।
इस पासिंग आउट परेड में सिर्फ भारतीय कैडेट्स ही नहीं, बल्कि 14 मित्र देशों के 34 कैडेट्स भी प्रशिक्षण पूर्ण कर अकादमी से विदा लेंगे। इस तरह कुल 525 कैडेट्स भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट होकर अपने अपने देशों की सेनाओं में सेवाएं देंगे।
भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में यह एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। वर्ष 1932 में स्थापित यह प्रतिष्ठित संस्थान अब तक लगभग 67 हजार से अधिक ऑफिसर्स कैडेट्स को प्रशिक्षित कर भारतीय सेना को समर्पित कर चुका है। करीब 93 वर्षों से अकादमी उसी अनुशासन, परंपरा और संकल्प के साथ देश की रक्षा के लिए नेतृत्व तैयार कर रही है।
इस बार के बैच के लिए यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि जिस सेना का वे हिस्सा बनने जा रहे हैं, उसके प्रमुख स्वयं उनके सामने मौजूद रहेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे। यह पल न केवल कैडेट्स बल्कि उनके परिवारों और पूरे देश के लिए गर्व का विषय होगा।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के 19 में से 17 आवेदन मंजूर, होमस्टे…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain Chief Minister Pushkar Singh Dhami took the road route from…
Demanding discussion on corruption under rule 310, Congress members create ruckus in the house PIONEER…
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता, विपक्ष से सदन की…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…