by cradminMarch 28, 2026March 28, 2026
Share0
देहरादून, अपने आसपास होने वाले छोटे-छोटे परिवर्तनों के प्रति सजग रहना न केवल दूसरों के दुख-दर्द को समझने में सहायक होता है, बल्कि यह व्यक्तिगत एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह विचार ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘साईकी एक्सप्रेस 2.0’ कार्यक्रम में मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. जीतपाल सिंह राणा ने व्यक्त किए। मानव मनोविज्ञान पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन भावनाओं की अभिव्यक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर किया गया।
ग्राफिक एरा अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. राणा ने कहा कि आसपास के लोगों की दिनचर्या एवं व्यवहार में आने वाले सूक्ष्म बदलावों को संवेदनशीलता के साथ समझना आवश्यक है। इससे समय रहते समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर किया जा सकता है। उन्होंने दैनिक जीवन में शारीरिक एवं मानसिक व्यायाम को अपनाने पर भी बल दिया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ‘शन मन: क्लब’ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय नेगी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Share0
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…