पर्यावरण के लिए जन जागरूकता है बेहद जरूरी – सुबोध उनियाल – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड़ के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जीवन को विशुद्ध रूप से जीने के लिए शुद्ध पर्यावरण की आवश्यकता है और इसे बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य अथवा जिम्मेदारी है उनियाल रिंग रोड स्थित एक होटल में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आइजेयू), नई दिल्ली के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार व्यक्त कर रहे थे आईजेयू के इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य देवों की पवित्र भूमि होने के साथ ही प्राकृतिक रूप से सुंदर एवं आकर्षित राज्य भी है I यह राज्य सभी को शुद्ध पर्यावरण प्रदान करता आ रहा है और देशभर को अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता तथा शुद्ध पर्यावरण देने में भी अग्रणी राज्य बना हुआ है I उन्होंने कहा कि यह हिमालयी राज्य प्राकृतिक रूप से आच्छादित है, साथ ही यहां बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री के साथ ही सिक्खों के धाम व मुस्लिम समुदाय का पवित्र धाम कलियर शरीफ भी है I यह सभी धाम सौहार्दपूर्ण वातावरण का संदेश हमेशा देते रहे हैं I उन्होंने पर्यावरण को समाज से जोड़ते हुए कहा कि मीडिया की भूमिका जनता को इस दिशा में जागरूक करने के लिए बहुत ही आवश्यक हो जाती है I आईजेयू के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उसकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के पत्रकार को बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जो पेंशन पांच हज़ार रुपए प्रतिमाह दी जाती थी, उसको बढ़ाकर राज्य सरकार ने 8 हजार प्रतिमाह किया I इसके अलावा राज्य सरकार ने कई पत्रकारों के लिए आवास भी मुहैया करना प्रारंभ किया है I अधिवेशन में उन्होंने सरकार की ओर से पत्रकारों को आगे भी सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया और घोषणा की कि पत्रकारों को वन विभाग के गेस्ट हाउस में सुविधाएं दिए जाने पर सरकार काम कर रही है I अधिवेशन के प्रारंभिक सत्र में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के श्रीनिवास रेड्डी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एस एन सिन्हा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमर देवूलापल्ली, राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए जिसमें मुख्य वक्ता राज्य सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट ने कहा कि आज पत्रकारिता खुद एजेंडा बनकर रह गया है I उन्होंने आज के अधिवेशन में मीडिया और पत्रकारिता दोनों को हीआड़े हाथों लिया और कहा कि वास्तव में आज पत्रकारिता का राजनीतिकरण हो चुका है, जो कि पत्रकार जगत के लिए बहुत ही बड़ी चिंता की बात है इस दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की ओर से पत्रकारों द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार ने कई निर्णय ले लिए हैं I राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सदैव गंभीर रही है I उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मान्यता भी अब तहसील और जिला स्तर पर भी होगी I पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि को भी 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ सरकार द्वारा कर दिया गया है I दिवंगत हो चुके पत्रकार दुर्गा प्रसाद नौटियाल को भी पांच लाख रूपए सरकार की ओर से दिए जाने की घोषणा भी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने इस अवसर पर की है Iआज पहले दिन के अधिवेशन में मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व जर्नलिस्ट यूनियन आॕफ उत्तराखण्ड़ के अध्यक्ष प्रदेश उमा शंकर प्रवीण मेहता, महामंत्री गिरीश पंत, जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह नज़र, अनिल वर्मा, मनमोहन लखेड़ा, ब्रह्मदत्त शर्मा, ललिता बलूनी, मूलचंद , अकील खान, वीरेन्द्र गैरोला, प्रकाश पंत, जाहिद अली, अधीर मुखर्जी, शीशपाल रावत, एस पी उनियाल, राजेन्द्र वर्मा, विनय भट्ट, श्रवण कुमार, विजय कुमार शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे I

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…

20 seconds ago

त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव

स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…

22 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट

हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा   मुख्यमंत्री…

45 minutes ago

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद

ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

1 hour ago

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

7 hours ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

7 hours ago