तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद

सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
देहरादून। देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनभागीदारी आधारित और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। सेक्टर-03 के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया।
जनसुनवाई शिविर में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से महायोजना-2041 के विभिन्न प्रावधानों पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, ट्रैफिक प्रबंधन, हरित क्षेत्र संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों को गंभीरता से सुना तथा उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया। एमडीडीए के अनुसार प्राप्त सभी प्रकरणों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण किया जाएगा, ताकि व्यवहारिक और जनहित से जुड़े सुझावों को महायोजना में समुचित रूप से शामिल किया जा सके।
नागरिकों की भागीदारी से तैयार होगी भविष्य की विकास रूपरेखाएमडीडीए का मानना है कि देहरादून महायोजना-2041 केवल एक नियोजन दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में राजधानी के विकास की दिशा तय करने वाला रोडमैप है। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण शहर के विभिन्न सेक्टरों में पहुंचकर सीधे नागरिकों से संवाद स्थापित कर रहा है, ताकि स्थानीय जरूरतों और अपेक्षाओं को योजना का हिस्सा बनाया जा सके।
21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसुनवाई अभियानएमडीडीए द्वारा 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक प्राधिकरण क्षेत्र के सभी 12 सेक्टरों में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिक निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर अपनी आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज करा सकते हैं। प्राधिकरण का विश्वास है कि स्थानीय स्तर से प्राप्त सुझाव महायोजना को अधिक प्रभावी, संतुलित और भविष्य उन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कल सेक्टर-04 में नगर निगम टाउन में होगी जनसुनवाईदेहरादून महायोजना-2041 को लेकर एमडीडीए का जनसुनवाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को सेक्टर-04 के नागरिकों के लिए नगर निगम टाउन हॉल में जनसुनवाई कैंप आयोजित किया जाएगा। स्थानीय नागरिक, भू-स्वामी एवं अन्य हितधारक कैंप में पहुंचकर महायोजना से संबंधित अपनी आपत्तियां और महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। एमडीडीए ने अधिक से अधिक लोगों से जनसुनवाई में भागीदारी की अपील की है।
जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी महायोजना – बंशीधर तिवारीएमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 को लेकर आयोजित जनसंवाद अभियान का उद्देश्य लोगों को निर्णय प्रक्रिया से जोड़ना है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की आवश्यकताएं भिन्न हैं और उन्हें समझने का सबसे प्रभावी माध्यम प्रत्यक्ष संवाद है। उन्होंने कहा कि नागरिकों द्वारा दिए जा रहे सुझाव महायोजना को अधिक व्यावहारिक, समावेशी और जनहितकारी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। हमारा प्रयास है कि विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच संतुलन स्थापित करते हुए देहरादून के लिए एक दूरदर्शी और टिकाऊ विकास मॉडल तैयार किया जाए।
प्रत्येक सुझाव का गंभीरता से होगा परीक्षण रू मोहन सिंह बर्नियाएमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जनसुनवाई प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा रही है। प्राप्त प्रत्येक सुझाव और आपत्ति का रिकॉर्ड तैयार कर विशेषज्ञों के माध्यम से तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में जनसुनवाई शिविरों में भाग लेने और देहरादून के सुनियोजित विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

58 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

5 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

5 hours ago