देहरादून, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों में जन सुनवाई बैठक आयोजित कर लोगों की समस्याओं को दूर कराया। इस दौरान जनता की मांग पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने विधायक निधि से 15.5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
बुधवार सुबह कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ग्राम सभा भिडारकोट में जन बैठक के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने ग्राम सभा में महिला मंगल दल को विभिन्न सामान देने, गांव के प्राथमिक विद्यालय में चार दीवारी निर्माण करने, सड़कों का डामरीकरण कराने और बिजली की लाइन शुरू करने जैसी मांगे उठाई।इन मांगों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही रेखा आर्या ने ग्राम सभा में चमूवा मंदिर में निर्माण कार्यों के लिए डेढ़ लाख रुपए, सोम मंदिर में टिन शेड डलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और एक संपर्क मार्ग में सीसी सड़क निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की।
इसके बाद सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुलसीवी और ग्राम नैणी में जन समस्याओं को सुना और उनके जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुलसीवी स्थित शिव मंदिर के लगभग 2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए, गोलू मंदिर की चारदीवारी निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और यहां राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम नैणी में कालिका का मंदिर के स्थल विकास के लिए ₹3 लाख और नैणी पिपलेस्वर महादेव मंदिर मे सड़क के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर दीपक बोरा, जगत सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामचंद्र जोशी, रतन सिंह, दिलीप सिंह, कुंदन सिंह, हिमांशु मेहरा, दीवान सिंह, उमा देवी, रमादेवी, राधा देवी , कन्नू शाह, भुवन जोशी, राजू रावत, विजय अधिकारी, गोविंद बिष्ट, मोहन अधिकारी, गणेश राम, दीवान सिंह, नारायण सिंह, रोहित सिंह, मोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…