इस साल दिसंबर तक होंगी आठ भर्ती परीक्षाएं
अगले साल छह अप्रैल तक करायी जाएंगी बाकी छह भर्ती परीक्षा
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल दिसंबर तक इनमें से आठ और अगले साल छह अप्रैल तक छह भर्ती परीक्षाएं होंगी। आयोग ने तीन नई भर्तियों की तिथियां भी जारी की हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, सचिवालय प्रशासन में अपर निजी सचिव परीक्षा की शुरुआत अक्तूबर से कर दी जाएगी। सचिवालय और आयोग में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती की परीक्षा 12 जनवरी को प्रस्तावित है। राजकीय पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा का आयोजन अगले साल मार्च में होगा। इन तीनों भर्तियों के आयोग जल्द विज्ञापन जारी करेगा। पूर्व से जिन भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं, उनकी तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।
कौन सी भर्ती कब होगी
भर्ती परीक्षा का नाम तिथि
जीआईसी विभागीय परीक्षा 29 सितंबरसहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 06 अक्तूबरसमीक्षा अधिकारी परीक्षा 26 व 27 अक्तूबरअपर निजी सचिव परीक्षा अक्तूबर से शुरुआतपीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबरज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक परीक्षा 22 नवंबरपुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार परीक्षा 18 दिसंबरसमीक्षा, सहा. समीक्षा अधिकारी परीक्षा 12 जनवरी 2025पॉलिटेक्निक कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 18 व 19 जनवरीपॉलिटेक्निक सिविल, मैकेनिकल प्रवक्ता परीक्षा 22 फरवरीपॉलिटेक्निक हिंदी, अंग्रेजी प्रवक्ता परीक्षा 23 फरवरीपॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य परीक्षा मार्च मेंइंटर कॉलेज प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा 06 अप्रैलपुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा- 02 सितंबर से शारीरिक दक्षता, 15 दिसंबर को कांस्टेबल भर्ती, 29 दिसंबर को अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा।
गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान…
श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले मंत्री गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री…
The scorching sun is troubling people in both the plains and mountainous regions of Uttarakhand.…
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा…