देहरादून,: उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन की प्रक्रिया को नया स्वरूप मिला। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई टीम के गठन के साथ ही करण मल्होत्रा को प्रदेश अध्यक्ष और बलदेव पराशर को देहरादून महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद पंजाबी समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
यमुना कालेनी स्थित मंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में महासभा के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नई कार्यकारिणी में राज कुमार फुटेला को महासचिव, पंकज मैसोन को गढ़वाल अध्यक्ष तथा हरीश जल्होत्रा को कुमाऊं अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनिल भोला और राजेश डाबर को सौंपी गई। वहीं पी. एस. कोचर को कोषाध्यक्ष तथा संजय अरोरा एवं मुकेश चावला को सचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में नवगठित कार्यकारिणी और समाज के सदस्यों ने पंजाबी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष राजीव घई को पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में समाज के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाबी समाज ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और भविष्य में भी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महासभा के पुनर्गठन का प्रयास सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ है। उन्होंने देश और प्रदेश के निर्माण में पंजाबी समाज के योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
देहरादून महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर बलदेव पराशर को समाज के विभिन्न संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष बलदेव पराशर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि देहरादून महानगर में पंजाबी समाज को और अधिक संगठित करने, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि महासभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को और अधिक सशक्त बनाएगी।
कार्यक्रम का संचालन राहुल बाठला ने किया। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मानसेरा, मंजीत सिंह राजू, काशीपुर के मेयर दीपक बाली, सुरेंद्र सिंह नामधारी, सुभाष सरीन, दीपक अरोरा, प्रमोद जोहार, डी.एस. मान और राजीव सच्चर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…