देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद त्रैमासिक बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने समिति के समस्त सदस्यों तथा ब्लॉक स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समिति के संज्ञान में लाएं तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए सैनिकों/सैनिक आश्रितों की शिकायतों का निस्तारण करें।
उन्होंने समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे। जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से सैनिकों से सम्बन्धित विभिन्न शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति जानी, जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समिति को प्राप्त अधिकतर शिकायतों का सत्यापन करते हुए निस्तारण की वस्तुस्थिति से सम्बन्धित को अवगत कराया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून ले0कर्नल (अप्रा) वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट, मेजर (से.नि) एम.एस नेगी, पीबीआरओ के अध्यक्ष एस.एस बिष्ट, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सेवा योजन अधिकारी अजय सिंह, आईटीबीपी के पीआरओ राजीव नेगी, समाज कल्याण आदि सम्बन्धित विभागें के अधिकारियों सहित सैनिक कल्याण विभाग के ब्लॉक स्तर पर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…
एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…