Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

बिग ब्रेकिंग : एसपी विजलेंस की जिम्मेदारी देख रही रचिता जुयाल ने दिया पद से स्तीफा । इस्तीफे की वजहों को ले कर चर्चाओं का बाजार गर्म । – myuttarakhandnews.com

देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग की IPS अधिकारी रचिता जुयाल जो कि वर्तमान में एसपी विजलेंस की जिम्मेदारी देख रही है ।
सूचना अनुसार उन्होंने मुख्य सचिव आनंद वर्धन वपुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र प्रेषित कर इस्तीफे के लिए आवेदन किया है।रचिता जुयाल 2015 की यूपीएससी परीक्षा पास कर सिविल में आयी थी ।
हालांकि उन्होंने इस्तीफे के पीछे पारिवारिक समस्या बताई है , परन्तु एक दिन पूर्व ही विजिलेंस के ASP मिथिलेश कुमार का भी ट्रांसफर विजिलेंस से PAC कर दिया गया था।
जिससे विभागीय कारण की बात भी प्रशासनिक गलियारों में घूम रही है ।
बताते चलें कि कुछ समय पूर्व देहरादून पुलिस के एक दरोगा को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया । वहीं केबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आय से अधिक संपत्ति का मामला भी विजलेंस के पास है , जिससे विभागीय व राजनैतिक दबाव भी इस्तीफे के पीछे का कारण माना जा रहा है ।48 घंटे में दो अधिकारियों से जुड़े मामले सामने आने से इन ख़बरों को बल मिला है ।
हालांकि अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है ,यह देखना होगा कि राज्य सरकार उनके इस्तीफे को स्वीकृति देती है या नहीं अंतिम निर्णय भारत सरकार स्तर से होना है ।

Post Views: 4

Post navigation

Exit mobile version