श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रेडियो डायग्नॉसिस विभाग ने आयोजित की आधुनिक स्कैलेटल सोनोग्राफी कार्यशाला





देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं मस्कूलो स्कैलेटल सोसाइटी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में अल्ट्रासाउंड की विधि के द्वारा कंधे की बीमारियों की जॉंच के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेडियो डायग्नॉसिस विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डॉ0 आर. के. वर्मा व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉं0 प्रेरक मित्तल के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर की गई।

कार्यशाला में विशेषज्ञों के द्वारा रेडियोलॉजी में कंधे की सोनोग्राफी जैसी अत्याधुनिक तकनीक का लाईव डैमो करके दिखाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवा डॉक्टरों को रेडियोलॉजी की अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गयी व कंधे के अल्ट्रासाउंड की बारीकियों को समझाया गया जो कई बार एम0आर0आई0 द्वारा शुरूआत में पकड़ में नहीं आती हैै। विशेषज्ञों ने बताया कि मस्कूलो स्कैलेटल सोनोग्राफी ने मेडिकल साइंस व डॉक्टरों के सामने उपचार की नयी व ज्यादा कारगर राहें खोल दी हैं।
इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेडियो डायग्नॉसिस के विभागाध्यक्ष डॉं. राजीव आजाद व डॉं. राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रस्तुत रहे। विशेषज्ञों में डॉं. गौरव कपूर, डॉं. मनोज शर्मा, डॉ. विशाल ठक्कर व डॉं. लवप्रीत सिंह रंधावा द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों का उल्लेख करते हुए कार्यशाला में लाईव डैमो दिया गया। इस अवसर पर डॉ. मनाली अरोड़ा ठक्कर, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के उप प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago