दिल्ली: कभी केजरीवाल की आंखों के तारे रहे राघव चड्ढा ने आज उन्हें बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया। यही नहीं चड्ढा ने सात अन्य आप सांसदों को भी भाजपा में ले जाने की बात कही है। आम आदमी पार्टी (AAP) संसदीय दल में टूट सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में मिला लेंगे।”
आम आदमी पार्टी (AAP) संसदीय दल में टूट सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में मिला लेंगे।”
राघव चड्ढा बोले मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं
राघव चड्ढा ने कहा, “पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।” राघव चड्ढा ने कहा, “हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सांसद, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएंगे।”
Post Views: 1
Post navigation
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…