देहरादून। त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में हुई हत्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को एक भयानक नस्लभेदी हेट क्राइम बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि एमबीए की पढ़ाई कर रहे एंजेल चकमा को पहले ‘चीनी’ कहकर चिढ़ाया गया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी। यह घटना देश में बढ़ती नफरत और असहिष्णुता की गंभीर तस्वीर पेश करती है।
एक्स पर किया पोस्ट
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नफरत एक रात में पैदा नहीं होती, बल्कि इसे वर्षों से लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज युवाओं को जहरीले कंटेंट और गैर-जिम्मेदाराना नैरेटिव्स के जरिए नफरत सिखाई जा रही है और सत्ताधारी भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा इसे सामान्य बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समाज इसी तरह आंखें मूंदे रहा, तो देश एक “मृत समाज” में बदल जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत डर, हिंसा और गाली-गलौज से नहीं, बल्कि सम्मान, प्रेम और विविधता से बना है। हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम अपने देश को किस दिशा में ले जा रहे हैं, जहां अपने ही नागरिकों को उनकी पहचान के आधार पर निशाना बनाया जा रहा है।
परिवार को व्यक्त करी संवेदना
राहुल गांधी ने एंजेल चकमा के परिवार, त्रिपुरा और पूरे पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम आपको अपने भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व महसूस करते हैं।” साथ ही उन्होंने समाज से नफरत के खिलाफ खड़े होने और एकजुटता दिखाने की अपील की है।
Post Views: 2
Post navigation
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…