Categories: hindiUttarakhand

चार जून से राहुल गांधी उत्तराखंड में करेंगे चुनावी शंखनाद, तैयारियां परखने दून पहुंचीं कुमारी सैलजा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं। वही, आज व्यवस्थाओं की समीक्षा और जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस दौरान प्रेसवार्ता कर कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के चार व पांच जून को उत्तराखंड दौरे से चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2027 के चुनाव के लिए एक जुट है। राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। वहीं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में प्रदेश सरकार देश दुनिया के श्रद्धालुओं को तो बुला रही है लेकिन व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम है। इस बार जनता सब जवाब देगी।
राहुल गांधी करेंगे चुनावी शंखनादराहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अल्मोड़ा में होने वाली रैली और पौड़ी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव में लगातार शिकस्त मिलने के बाद 2027 में सत्ता वापस की उम्मीद लगाए कांग्रेस को नई ऊर्जा देने के लिए राहुल गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है। वर्ष 2021 में राहुल गांधी उत्तराखंड आए थे। इसके बाद विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उत्तराखंड आने का वक्त नहीं मिला।
2027 के चुनाव के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कुमाऊं व गढ़वाल मंडल का पांच-पांच दिन का पहले ही दौरा कर चुकी है। अब चार व पांच जून को राहुल गांधी के दौरे पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन सिंह रावत का निधनसीएम धामी ने आवास पहुंचकर जताया शोक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज…

42 minutes ago

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

जनपद के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों व आन्तरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की लगातार…

46 minutes ago

पुलिस लाइन कर्मी मोहम्मद शादाब खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, दो पर हत्या का शक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में कार्यरत मोहम्मद शादाब खान की हत्या…

48 minutes ago

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला चिकित्सालय के लिए सीएसआर मद से उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

2 hours ago