देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार देर शाम क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने सहस्त्रधारा रोड स्थित काली बस्ती क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मकान की छत से कुल 7 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 4 व्यावसायिक सिलेंडर (भारत गैस व एचपी कंपनी) और 3 घरेलू सिलेंडर (इंडियन ऑयल) शामिल हैं। जांच में पाया गया कि व्यावसायिक सिलेंडरों में से 3 आंशिक रूप से भरे हुए थे, जबकि घरेलू सिलेंडरों में 1 भरा और 2 खाली अवस्था में मिले।
प्रथम दृष्टया मामला घरेलू गैस के अवैध भंडारण और संभावित कालाबाजारी से जुड़ा पाए जाने पर सभी सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से सीज कर लिया गया। जब्त सिलेंडरों को विधिक कार्रवाई के तहत जीवन ज्योति गैस सर्विस, कैनाल रोड, किशनपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है।
जिला प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि गैस आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सख्ती से खत्म किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग और अनधिकृत भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
साथ ही, आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…