अपराधउत्तराखंड
by cradminMarch 18, 2026March 18, 2026
Share0
देहरादून। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी टीमों ने क्षेत्रवार निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान ऋषिकेश में एक दुकान से 135 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूरे जिले में गैस एजेंसियों की निगरानी तेज कर दी गई है। क्यूआरटी टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
इधर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा कंट्रोल रूम से लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। आम जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर शाम 5 बजे तक गैस आपूर्ति से जुड़ी 35 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
जिला खाद्य पूर्ति विभाग के अनुसार, आज जिले में लगभग 12,004 घरेलू उपभोक्ताओं और 136 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडरों में करीब 75 हजार का बैकलॉग बना हुआ है। प्रशासन का दावा है कि एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मांग के अनुसार आपूर्ति बढ़ाने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी और अनियमितताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…