देहरादून, : ixigo Trains और ConfirmTkt, भारत के प्रमुख एआई-आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म्स ने ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा को बढ़ावा देने के लिए भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कनवीनिएंस प्लेटफ़ॉर्म यानी स्विगी के साथ साझेदारी की है। ixigo और ConfirmTkt ऐप्स में स्विगी के रेस्टोरेंट नेटवर्क को शामिल करके, यह साझेदारी “ऑन-द-मूव” यात्रियों को खाना पहुंचाने की सुविधा प्रदान करती है – जिसमें ग्राहकों को वही चयन, भरोसा और मूल्य मिलता है जो उन्हें अपने घरों से ऑर्डर करते समय स्विगी से मिलता है।
इस साझेदारी के माध्यम से, यात्री अलग-अलग शहरों में पसंद किए जाने वाले राष्ट्रीय ब्रांडों से लेकर प्रसिद्ध स्थानीय खाने का आनंद ले सकते हैं।
इस साझेदारी के साथ, ट्रेन से सफ़र करने वाले लोग चुने हुए मेनू देख सकते हैं, भारत के 160 से ज़्यादा रेलवे स्टेशनों पर 40,000 से ज़्यादा भरोसेमंद रेस्टोरेंट पार्टनर से ताज़ा और हाइजीनिक खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
ixigo Trains और ConfirmTkt के सीओओ, श्रीपाद वैद्य ने इस साझेदारी पर कहा, हमारा फोकस हमेशा से ट्रेन यात्रा के अनुभव को हर लिहाज से सुगम और बेहतर बनाने पर रहा है। खाना उस अनुभव का एक अहम हिस्सा है। स्विगी के साथ साझेदारी करके, हम ट्रेन यात्रा की अपनी गहरी समझ को स्विगी के मज़बूत रेस्टोरेंट नेटवर्क और डिलीवरी विशेषज्ञता के साथ मिलाकर, अपने मौजूदा ‘फूड ऑन ट्रेन’ सेवा को और शानदार बना रहे हैं।
दीपक मालू, उपाध्यक्ष, आहार योजना, ग्राहक अनुभव और नई पहल, स्विगी ने कहा, भारतीय रेलवे प्रतिदिन 18 मिलियन से ज़्यादा लंबी दूरी के, आरक्षित यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाती है, और भूख किसी प्लेटफॉर्म का इंतजार नहीं करती। ixigo Trains और ConfirmTkt के साथ हमारी साझेदारी स्विगी के भरोसेमंद रेस्टोरेंट नेटवर्क को सीधे रेल यात्रा से जोड़ती है, जिसमें 160 से ज़्यादा स्टेशन शामिल हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Oct: Laghu Udyog Prakosht, BJP, organised two panel discussions…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Oct: The grand finale of ‘Kamal Jewellers Presents Miss…
Viral Video: अच्छी सैलरी वाली पायलट की जॉब और मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 3 Oct: St George’s College, Mussoorie, hosted its Annual Athletics…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Various important decisions were taken by the State cabinet in its…
Banbasa, Champawat: The Uttarakhand Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, held a meeting…