उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पांच जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड में लंबे समय से जारी बारिश और बर्फबारी का सूखा अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक प्रदेशभर में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण 23 जनवरी को मौसम सबसे ज्यादा उग्र रहने की संभावना जताई गई है।
23 जनवरी रहेगा सबसे ज्यादा प्रभावी दिन
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से मंगलवार को विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि 22 जनवरी की रात से मौसम में बदलाव शुरू होगा, जिसका असर 24 जनवरी की दोपहर तक बना रह सकता है।उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का असर सबसे अधिक रहेगा। इस दौरान येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।
इन पहाड़ी जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में मध्यम स्तर की बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।23 और 24 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सड़कें बंद होने की आशंका
भारी बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रशासन और आम लोगों के लिए विशेष सलाह जारी की है। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़कों के बंद होने, बिजली लाइनों और पानी की पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है। लोगों को पावर बैकअप, जरूरी दवाइयां और आवश्यक सामान पहले से रखने की सलाह दी गई है।
यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों की यात्रा कर रहे लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की भी सलाह दी गई है।प्रशासन ने भी लोगों से मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

12 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

13 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

14 hours ago