उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, पहाड़ से मैदान तक मौसम ने बदला मिजाज – पर्वतजन

उत्तराखंड में 27 जनवरी को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों से बर्फबारी और बारिश की खबरें सामने आ रही हैं, जबकि तराई और मैदानी जिलों में भी मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर तक बारिश की संभावना जताई है। देहरादून में दोपहर करीब 12 बजे के बाद बिजली चमकने के साथ थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनी, वहीं कुछ समय के लिए हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।
 
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, विभाग द्वारा पहले ही 27 और 28 जनवरी के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह से ही पहाड़ी जिलों, खासतौर पर उत्तरकाशी और चमोली के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के बाद बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

 
मौसम विभाग ने बदलते हालात को देखते हुए अगले 24 घंटों के लिए राज्य के अधिकतर हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। यह मौसम गतिविधियां 28 जनवरी दोपहर 12 बजे तक समाप्त होने की संभावना है।
 
सीएस तोमर ने यह भी जानकारी दी कि 30 और 31 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तराखंड के मौसम पर दोबारा असर पड़ सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से एक और दो फरवरी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इसकी तीव्रता 23 जनवरी को देखी गई गतिविधियों जितनी नहीं होगी।
 
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी
चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की खबरें लगातार मिल रही हैं। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि चमोली और उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी इलाकों में भी बर्फ गिरने की पुष्टि हुई है। गंगोत्री धाम, गौमुख ट्रेक और आसपास के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, वहीं निचले इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे पहले 23 और 24 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बर्फबारी देखने को मिली थी।

Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

36 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

45 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

59 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

1 hour ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago