अल्मोड़ा में बारिश का कहर मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा!उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम वडयूडा में एक मकान अचानक ढहने से मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF ने दुर्गम रास्ते को पैदल पार कर घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तीनों शव मलबे से बरामद किए।
डीसीआर/आपदा नियंत्रण कक्ष से सुबह सूचना मिली कि थाना सोमेश्वर क्षेत्र के ग्राम वडयूडा में मकान ढह गया है और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
हालांकि घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले भारी मलबा आने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध मिली। इसके बाद SDRF जवान आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचे।
घटनास्थल पर SDRF ने स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मलबे से तीन लोगों के शव बरामद किए।
मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष), पुत्री राजेंद्र राम और मनीष कुमार (18 वर्ष), पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है।
बताया गया कि गुलाब राम मकान के बाहर स्थित एक कमरे में सो रहे थे। मकान ढहने के दौरान वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई।
SDRF टीम ने तीनों शवों को मलबे से निकालकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

इंडिया गेट पर अंकिता के माता-पिता का धरना, बोले—‘CBI जांच पूरी होने तक कथित VIP की नियुक्ति पर लगे रोक’ – myuttarakhandnews.com

बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई में दिल्ली पहुंचे माता-पिता, राष्ट्रपति से लगाई गुहार नई…

1 hour ago

नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी, धनराशि मिलते ही…

1 hour ago

नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर – myuttarakhandnews.com

द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को प्रबंधन…

1 hour ago

प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक

सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से हो सार्थक संवाद-प्रमुख सचिव 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में नशा मुक्ति के खिलाफ नया कीर्तिमान –

देहरादून,  ग्राफिक एरा में 12832 छात्र- छात्राओं ने नशा मुक्ति भविष्य के निर्माण और नशे…

2 hours ago