Categories: hindiUttarakhand

केदारनाथ में बारिश-बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी, लैंडस्लाइड की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे श्रद्धालु – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों का ठंड से बुरा हाल है. भीषण बारिश की वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं. गौरीकुण्ड-केदारनाथ के 19 किमी पैदल मार्ग में जगह -जगह पहाड़ी से पड़े पत्थर गिर गए है, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. डीडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ पुलिस के जवान मुस्तैदी से यात्रा मार्ग में तैनात हैं. पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर को पैदल मार्ग से हटाया जा रहा है.केदारनाथ में बारिश और बर्फबारी से गिरा तापमानकेदारनाथ के रास्ते में हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से धाम के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. यहां पर ठंड काफी बढ़ गई है. केदारपुरी की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है हर तरफ सफेद धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है. धाम पहुंचे भक्त बारिश और बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है, जबकि यात्रा पड़ावों में भी तीर्थयात्रियों को हरसंभव मदद की जा रही है.बारिश की वजह से रेन शेल्टर में छिपे श्रद्धालुमंगलवार को केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई. धाम में सुबह के समय तेज बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो गई. हालांकि लंबी कतार में लगे भक्तों को रेन शेल्टर की सुविधा मिल रही है.बर्फबारी से खिल उठे श्रद्धालुओं के चेहरेएक तरफ जहां जून के महीने में शहरी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. रुद्रप्रयाग जिले के हिमालय में विराजमान बाबा केदारनाथ, तृतीय केदार तुंगनाथ और मदमहेश्वर धाम में बर्फबारी देख जा रही है. धामों में पहुंच रहे भक्त बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. जून माह के शुरूआत में हुई बर्फबारी से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं. बता दें कि केदारनाथ धाम में अब तक साढ़े सात लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.उत्तराखंड में 6 जून तक बारिश का येलो अलर्टउत्तराखंड में मौसम विभाग ने 6 जून तक कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है. बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग बागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा चमोली देहरादून टिहरी पौड़ी और अल्मोड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि चार धाम यात्रा में जाने वाली यात्री और उत्तराखंड में सामान्य तौर पर यात्रा करने वाले आम लोग इस बात का ध्यान रखें कि जब ज्यादा बारिश हो तो यात्रा न करें. सुरक्षा स्थान पर रहें. बारिश बंद होने के बाद ही अपनी यात्रा जारी रखें.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

48 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago