देहरादून: उत्तराखंड के सभी जिलों में कहीं-कहीं पर रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में 4 फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। यहां ITBP को बर्फ हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रुद्रप्रयाग और चमोली में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। पहाड़ी जिलों में गरज के साथ तेज बौछारें पड़ रही है और कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप हो गई है। मसूरी में 4 दिन के अंदर एक लाख से ज्यादा सैलानी पहुंच चुके हैं।
इसके अलावा 6 जिलों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इनमें बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। इधर हरिद्वार में देर शाम ओले पड़े हैं। सबसे ज्यादा बर्फबारी चकराता और औली में हो रही है। यहां 2 फीट तक बर्फ जम गई है। उत्तरकाशी में जनपद मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसील क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुखी टॉप से आगे बाधित है।
वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राना चट्टी से जानकी चट्टी तथा राड़ी टॉप तक रास्ता बंद है। खराब मौसम को देखते हुए 8 जिलों में स्कूलों की 12 कक्षा तक की छुट्टी कर दी गई है, जिसमें पौड़ी, टिहरी, ऊधम सिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा शामिल है। मौसम विभाग की मानें तो 2 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज पूरे राज्य में बदला हुआ नजर आ रहा है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। नैनीताल जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पौड़ी और टिहरी जनपदों में भी बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है।
पर्वतीय जिलों की बात करें तो उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी बारिश और ऊंचे इलाकों में हिमपात के आसार हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
देहरादून में गरज के साथ बारिश
देहरादून में मंगलवार दोपहर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज सुबह तेज गरज से बौछारें पड़ रही है। सुबह का तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद हल्की धूप खिल आई।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…