बारिश थमी, बढ़े श्रद्धा के कदम: ‘वॉक फॉर वैल्यू’ में गूंजा मानवता का संदेश –

 
देहरादून,  श्री सत्य साईं सेवा संगठन उत्तराखंड की सुभाष नगर समिति द्वारा  आयोजित ‘वॉक फॉर वैल्यू’ कार्यक्रम प्रतिकूल मौसम और मूसलाधार वर्षा के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धा, सेवा और मानव मूल्यों के प्रति समर्पित इस अभियान में बड़ी संख्या में साईं भक्तों, बाल विकास विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे धूलकोट भजन मंडली में निर्धारित था, लेकिन सुबह 7 बजे से ही तेज वर्षा शुरू हो गई। लगातार बारिश के कारण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। अंततः समिति के सदस्यों ने इसे भगवान श्री सत्य साईं बाबा की इच्छा पर छोड़ते हुए निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया।
सभी प्रतिभागी समय पर धूलकोट भजन मंडली पहुंचे और भजनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रातः 9 बजे जब ‘वॉक फॉर वैल्यू’ पदयात्रा प्रारंभ करने से पूर्व तीन बार ‘ॐ’ का उच्चारण किया गया, उसी क्षण वर्षा थम गई। आश्चर्यजनक रूप से पूरी पदयात्रा के दौरान बारिश नहीं हुई और सभी प्रतिभागी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम पूर्ण कर वापस लौटे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इसे भगवान श्री सत्य साईं बाबा की दिव्य कृपा एवं आशीर्वाद बताया।
कार्यक्रम में शामिल बाल विकास विद्यार्थियों ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेरणादायक संदेशों से युक्त तख्तियां हाथों में लेकर मानव मूल्यों, प्रेम, सेवा, सत्य, शांति और सदाचार का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने मानव मूल्यों के प्रसार तथा समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज सेवा एवं मानव कल्याण के ऐसे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहें।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल आर.डी. नौटियाल, चंद बल्लभ, राधा बल्लभ, विंग कमांडर पंत, रीता पंत, बीना जोशी, संध्या राई, संविजा राई, दिनेश पाल, अनिता पाल, प्रीति जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

22 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

29 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

35 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago