Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड चारधाम रूट पर बारिश-आंधी का अलर्ट, 10 मई से इन जिलों में ऐसे रहेगा मौसम – Uttarakhand

Rain and storm alert on Uttarakhand Chardham route, weather will be like this in these districts from May 10इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 10 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, प्रदेश के मैदानी और तराई क्षेत्रों में गर्मी लोगों को जमकर पसीने छुड़ा रहा है। उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर भी मौसम विभाग का अलर्ट है। उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी 11 मई तक रहेगा।हालांकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में 15 मई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही आज तेज हवाएं चलने का भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तेज दौर और झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। साथ ही 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। दून में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीनेसूरज की तपिश लोगों पर भारी पड़ने लगी है। रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा आदि शहरों में तेज धूप कारण शनिवार को दोपहर में सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोग परेशान नजर आए। शनिवार को तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।शनिवार को सुबह से ही तेज धूप रही। तेज धूप के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आयी। दोपहर में लोग कम ही घरों से निकले। सड़कों पर चलते राहगीरों के चेहरों पर परेशानी साफ नजर आई। इस दौरान महिलाए धूप से बचने के लिए छाता के साथ दिखाई दी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago