रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर: जलमग्न हुई शिव प्रतिमा, भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि बेलनी क्षेत्र में अलकनंदा नदी के किनारे स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा पूरी तरह जलमग्न हो गई है। यह दृश्य नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ जैसे हालात की गंभीरता को दर्शा रहा है।
बारिश का सबसे अधिक असर सड़क संपर्क पर पड़ा है। श्रीनगर–रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ में भूस्खलन के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा क्षेत्र में लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिससे मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
जिले में अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। अलकनंदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव दल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेष रूप से बदरीनाथ एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है।
प्रशासन का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो नदियों का जलस्तर और बढ़ सकता है तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। एहतियातन देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी सहित कई जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago