Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश का कहर…बह गई 500 मीटर की सड़क! चीन सीमा पर स्थित इस गांव से टूटा संपर्क – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों से भीषण बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है. पिथौरागढ़ में चीन सीमा से लगी मिलम घाटी के रालम गांव का संपर्क फिलहाल बाहरी दुनिया से कट गया है, जिससे यहां के लोग अपने गांव में ही कैद हो कर रह गए हैं. मुनस्यारी विकासखंड में चीन सीमा से लगी हुई घाटी है मिलम, जहां आईटीबीपी के जवानों के कैंप के साथ स्थानीय लोगों के गांव है. इन्हीं गांव में से एक गांव है रालम जिसका संपर्क पिछले कई दिनों से शेष दुनिया से कटा हुआ है. रालम में 46 परिवार रहते हैं जो एक तरह से अपने गांव में ही कैद हो गए हैं.बह गई 500 मीटर सड़कचीन सीमा के साथ इस गांव को जोड़ने वाली सड़क किलजम नाम की जगह पर पूरे 500 मीटर वॉश आउट हो गई है. जिस कारण यहां के गांव वालों को अब आवाजाही करने के लिए ऊंची चट्टानों को पार करना पड़ रहा है जो काफी खतरनाक है. पिछले 20 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है जिससे यहां राशन की दिक्कत भी होने लगी थी. जिसे देखते हुए कुछ जरूरत का सामान प्रशासन ने यहां हैली के माध्यम से भेजा है.पलायन करना भी नहीं होगा आसानस्थानीय लोगों के साथ आईटीबीपी के जवान भी यहां सड़क न होने से फंसे हैं, रालम में 46 परिवारों के साथ 5000 भेड़-बकरियां , 500 से ज्यादा घोड़े- खच्चर और याक है. अगर समय से रास्ता नहीं बनता है तो ग्रामीणों को अपने जानवरों के साथ पलायन करने में काफी दिक्कतें होंगी. जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही यहां पीडब्ल्यूडी रास्ता बनाने का काम शुरू करने वाली है. साथ ही यहां राशन की कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…

8 minutes ago

धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग

नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…

30 minutes ago

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

9 hours ago

दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा…

9 hours ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

9 hours ago